मुआवजा वितरण आज
उज्जैन। झोनक्रमांक 2 3 से संबंधित क्षेत्र में हुए चौड़ीकरण के 23 मुआवजा प्रकरणों के चेक बुधवार को प्रभावितों को प्रदान किए गए हैं। नगर निगम पीआरओ निजामी ने बताया जिन प्रभावितों के भुगतान शेष हैं उन्हें गुरूवार दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय आगर रोड़ स्थित अपर आयुक्त रवींद्र जैन के कक्ष में चेक वितरित किए जाएंगे।