- Hindi News
- विवि के नए होस्टल में पूर्व अधिकारी के बेटे के बराती
विवि के नए होस्टल में पूर्व अधिकारी के बेटे के बराती
विक्रमविवि में विद्योत्तमा छात्रावास के समीप नई होस्टल बिल्डिंग के कई कक्षों में बुधवार शाम बराती रूके रहे। विवि सूत्रों के अनुसार विवि के ही एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के सबसे छोटे पुत्र की बुधवार को शादी थी। संबंधित अधिकारी के एक पुत्र विवि के एक विभाग में वर्तमान में कार्यरत हैं। विवि से ही कुछ दूरी पर बने एक गार्डन में रिशेप्शन रखा गया था। शादी में आए बरातियों के लिए विवि के जिम्मेदारों ने नई होस्टल बिल्डिंग के कक्ष उपलब्ध करवा दिए। इतना ही नहीं यहां कमरों में पलंग, बिस्तर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई। जबकि अभी तक इस बिल्डिंग का उद्घाटन तक नहीं हुआ है। इस संबंध में जब कुलसचिव डॉ. एससी आर्य से चर्चा की गई तो उन्होंने कहाकि फैकल्टी मेंबर के नाते होस्टल में कुछ कक्ष दिए गए हैं।
विविके गोपनीय विभाग में हलचल: इधरबुधवार देर शाम विवि के गोपनीय विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की आमद से हलचल मच गई। विवि सूत्रों के अनुसार एक परीक्षा के बंडल को लेकर वरिष्ठ अधिकारी कुछ जानकारी चाहते थे लेकिन बंडल नहीं मिला। जिसको लेकर विवि प्रशासन आैर गोपनीय विभाग के दो अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।