पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ तक 34 हजार पदों पर भर्ती होगी आरपीएफ में

सिंहस्थ तक 34 हजार पदों पर भर्ती होगी आरपीएफ में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। अखिलभारतीय रेलवे सुरक्षा बल संगठन रतलाम मंडल के द्वारा रेलवे के कम्यूनिटी हॉल में बुधवार को यात्री सुरक्षा सेमीनार एवं मंडल कार्यकारिणी विचार गोष्ठी हुई। सीनियर पुलिस अधिकारियो ने अपने अनुभव बांटे और नौकरी के समय आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर यह बैठक विशेष रूप से उज्जैन में आयोजित की गई है। मंडल अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा रेलवे सुरक्षा बल में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए हाल ही में 17 हजार पदों पर भर्ती हुई हैं जिनकी ट्रेनिंग चल रही हैं। 2015 के अंत तक कुल 34 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती हो जाएगी।

सूचीके लिए कॉलेज प्रबंधन को फिर भेजा पत्र

उज्जैन। आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फर्स्ट-प्रो के 20 विद्यार्थियों का रिजल्ट विवि ने डीएमई (डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन) की अप्रूव्हड सूची नहीं होने के कारण रोक रखा है। विवि ने इस मामले को कानूनी सलाह के लिए भेजा था। बुधवार को कानूनी अभिमत भी प्राप्त हो गया। कुलसचिव डॉ. एससी आर्य के अनुसार लिगल अभिमत प्राप्त हो चुका है। जिसके आधार पर कॉलेज प्रबंधन को डीएमई की अप्रूव्हड सूची भेजने के लिए कहा गया है। सूची आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

14लोग जुआ खेलते पकड़ाए: उज्जैन।चिमनगंज पुलिस ने बुधवार रात ढांचा भवन स्थित दारु गोडाउन से शिवशक्तिनगर के करीम खान, राजीवनगर के जगदीश, ढांचा भवन के राम मालवीय, इंदिरानगर के सोनू भिलाला, संजय नगर के शांतिलाल सिसौदिय, विनोद मील चाल के सुनील, मोहननगर के सावन सैनी, सरस्वतीनगर के शेरसिंह, संजय मालवीय, सांदीपनी नगर के सूरज यादव, हीरामिल की चाल के मुकेश जाटव, अंकपात मार्ग के अनिल पंवार, मोहन नगर के राहुल सूर्य वंशी और ब्रिज नगर के आकाश सैनी को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों से 4 हजार रुपए और ताश बरामद किए हैं।