पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता यात्रा आज से

पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता यात्रा आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता यात्रा आज से

उज्जैन |
मप्र जन अभियान परिषद आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी पंच महातत्वों के संवर्धन के लिए 13 से 18 फरवरी तक पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता यात्रा का आयोजन करेगी। शुभारंभ शनिवार को चिंतामन गणेश मंदिर से होगा। यात्रा के माध्यम से जिले के 250 गांवों में भ्रमण कर इन पंच तत्वों के संवर्धन के लिए जागरूक किया जाएगा। हरित सिंहस्थ के लिए जन-जन की भूमिका को बताते हुए जागरूक करना भी यात्रा का उद्देश्य है। मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय और नगर निगम के सभापति सोनू गेहलोत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसका समापन 21 फरवरी को कालिदास अकादमी में होगा।

कैंडल मार्च निकालकर आज देंगे श्रद्धांजलि
उज्जैन | भारत विकास परिषद की ओर से सियाचीन ग्लेशियर में शहीद हुए जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। संस्था सचिव प्रमोद जैन ने बताया शाम 7 बजे टॉवर से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...