पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री के लिए तीन और रिजर्व में पांच हेलीपेड बनेंगे

प्रधानमंत्री के लिए तीन और रिजर्व में पांच हेलीपेड बनेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ 2016 में 12 मई से 15 मई तक चार दिन वैचारिक कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इंदौर रोड पर ग्राम निनौरा में हाेने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचार रख दुनिया को संदेश देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों का खाका खिंचने लगा है। निनौरा में खेत में मंच का निर्माण होगा। तकनीकी सहयोग पीडब्ल्यूडी का रहेगा तथा संस्कृति विभाग आयोजन स्थल को सजाएगा। यहां पांच हजार क्षमता का पांडाल बनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर चारों और बैरिकेडिंग होगी।

हालांकि इंदौर-उज्जैन मुख्य मार्ग का आवागमन किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा। पहले चरण में कार्यक्रम के प्रभारी व राज्यसभा के सदस्य अनिल माधव दवे कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर चुके हैं। प्रारंभिक तैयारियों के तहत पीएम के लिए करीब तीन हेलीपेड निनौरा में कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए जाएंगे। इसके अलावा करीब पांच हेलीपेड रिजर्व के लिए बनाएंगे। इनका उपयोग अन्य अतिथियों के लिए किया जा सकेगा।

17 को अंतिम रूप देंगे
17 फरवरी को अनिल माधव दवे कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आएंगे। उस समय अधिकांश कार्यक्रम फाइनल होने की संभावना है। उनके समक्ष प्रस्तावित मंच की डिजाइन, पांडाल व सजावट की व्यवस्था रखी जाएगी। मंच की क्षमता आदि पर भी बात होगी।

नोट : जानकारी अधिकारियों से चर्चा के अनुसार, कार्यक्रम में फेरबदल भी संभव है।

तैयारियों का खाका
खबरें और भी हैं...