2600 से अधिक फॉर्म, फिर भी खाली रह जाएंगे दुकानों के प्लॉट
सिंहस्थ का बाजार
दुकानों का बंटवारा
कुल दुकान प्लॉट 1145
आरक्षित श्रेणी के प्लॉट 591
आवेदन आए 2654
इन सेक्टरों में खाली रहेंगे प्लॉट
सेक्टर प्लॉट आवेदन
खिलचीपुर (बी समूह) 63 16
सिद्धवट (डी समूह) 74 36
कालभैरव (डी समूह) 68 40
उजड़खेड़ा-1 (डी समूह) 114 60
उजड़खेड़ा-2 (डी समूह) 154 32
भूखीमाता (एफ समूह) 147 63
(शुक्रवार शाम तक आंकड़ें निगम कार्यालय से प्राप्त)
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दुकानों के प्लॉट आवंटन के लिए 2600 से अधिक आवेदन आने के बावजूद छह सेक्टरों में दुकानों के प्लॉट खाली रह जाएंगे। शुक्रवार को आवेदन का आखिरी दिन था। आखिरी दिन गुरुवार शाम तक आए आवेदनों के मुकाबले दोगुना आवेदन आए। इधर छह सेक्टरों में कम फॉर्म आने के बावजूद आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
सिंहस्थ मेला क्षेत्र में छह समूहों के अंतर्गत आने वाले 18 सेक्टरों में दुकानों के प्लॉट के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार शाम तक कुल 1308 आवेदन ही आए थे। शुक्रवार को उदयन मार्ग स्थित वन संरक्षक कार्यालय में फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन था। शुक्रवार को एक ही दिन में 1346 आवेदन आए। अधिक संख्या में फॉर्म आने के कारण रात 8 बजे तक नगर निगम कार्यालय में फॉर्म के एकत्रीकरण आैर गणना का काम चलता रहा। सबसे अधिक दत्त अखाड़ा सेक्टर में 155 प्लॉट के लिए 1054 आवेदन आए हैं।
शनिवार को आवेदनों की संख्या सहित पूरी स्थिति देखकर आगे तारीख बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। लॉटरी की तारीख भी एक-दो दिन में घोषित की जाएगी। दिवाकर नातू, अध्यक्ष, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण