पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से लोकार्पण होना है, इसलिए हरिफाटक ब्रिज से आवागमन नहीं

सीएम से लोकार्पण होना है, इसलिए हरिफाटक ब्रिज से आवागमन नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनों को घूमकर नहीं जाना होगा।

काॅलोनियों के रास्ते से ट्रैफिक का लोड कम होगा।

यात्री बसें व लोडिंग वाहन भी पुल से आ-जा सकेंगे।

क्षेत्र के व्यवसायियों को अपने वाहनों के आने-जाने का लाभ मिलेगा।

गधा पुलिया के नीचे से निकलने की मशक्कत नहीं करना पड़ेगी।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

11 माह से बंद पड़े हरिफाटक ब्रिज से शनिवार से भी वाहन नहीं दौड़ सकेंगे। लोड टेस्टिंग के बाद अब आवागमन की उम्मीद थी लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम होने की संभावना है। सीएम 19 फरवरी को ब्रिज की चौथी भुजा का लोकार्पण कर सकते हैं। उसके बाद आवागमन शुरू हो सकेगा।

सिंहस्थ के मद्देनजर हरिफाटक ब्रिज का इंदौर गेट की ओर चौड़ीकरण का कार्य 11 माह से चल रहा है। यहां आवागमन बंद है। इससे राहगीरों व रहवासियों को आवागमन में परेशानी आ रही है। गधापुलिया के रास्ते से व रविशंकर नगर से वाहनों का आना-जाना होने से यहां आए दिए जाम की स्थिति बनती है। पिछले दिनों सिंहस्थ केंद्रीय समिति ने इस ब्रिज का निरीक्षण किया था, जिसमें सेतु निगम के अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि वे 10 फरवरी तक काम पूरा कर आवागमन शुरू करें। सेतु निगम के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया था कि 10 फरवरी तक काम पूरा कर ब्रिज को आवागमन के लिए खाेल दिया जाएगा लेकिन उक्त अवधि तक लोड टेस्टिंग का काम भी नहीं हो पाया था। इसी वजह से तय तारीख से अावागमन के लिए ब्रिज नहीं खोला जा सका। अब सीएम के लोकार्पण का इंतजार है। 19 फरवरी से आवागमन शुरू हो सकेगा। हालांकि ब्रिज का काम पूरा हो चुका है।

सीएम के हाथों लोकार्पण किए जाने के बाद 19 फरवरी से हरिफाटक ब्रिज से आवागमन शुरू हो सकेगा। एलसी दुबे, एसई सेतु निगम

खबरें और भी हैं...