पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन सोशल ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम, पतियों ने लिखी पत्नियों को चिट्ठी

जैन सोशल ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम, पतियों ने लिखी पत्नियों को चिट्ठी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | जैन सोश्यल ग्रुप अरिहंत ने रविवार को परिवार के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। बड़नगर रो स्थित हनुमानगढ़ी में पारिवारिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें पतियों द्वारा अपनी-अपनी प|ी को पत्र लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने सबसे अच्छा पत्र लिखा उस कपल को पुरस्कृत किया गया।

सभी सदस्यों को रेड ड्रेस कोड में आमंत्रित किया गया था। कपल गेम, बच्चों के गेम तथा मनोरंजक हाउजी रखी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से म.प्र. रीजन उपाध्यक्ष मनोज सुराना तथा कमेटी चेयरमेन धर्मेन्द्र जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंजू सुराना ने किया। लक्की गेम में प्रथम कुणिका, द्वितीय अर्पिता अंजू सुराना रही। कुशिका जैन, पुखराज चैपड़ा ने भी पुरस्कार जीते। इस अवसर पर मुकेश सकलेचा, वीरेन्द्र गोलेचा, देवेन्द्र बम, अजीत सुराना, प्रफुल्ल लोढ़ा, अनिल जैन, प्रदीप नाहटा, अनिल मारू, राकेश बांठिया, संतोष सिरोलिया, महेश सोनी, ललित कोठारी, कमलेश, ज्योति जैन, संयोजक रमेश चोपड़ा, ज्ञानचंद जैन, संजय सकलेचा थे।

खबरें और भी हैं...