पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवास रोड के बाद अब आगर रोड पर भी बनेगा सिंहस्थ द्वार

देवास रोड के बाद अब आगर रोड पर भी बनेगा सिंहस्थ द्वार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास रोड पर द्वार का निर्माण करते कारीगर।

ऐसा होगा प्रवेश द्वार
प्रवेश द्वार फोरलेन जितने चौड़े रहेंगे। पत्थर पर नक्काशी की जाएगी। द्वार पर देवताओं की प्रतिमा लगाएंगे। यहां गेट को फोकस करती हुई लाइटिंग की जाएगी। घड़ी आदि भी लगाई जा सकती है।

इसलिए छूट गए दो द्वार
पहले यूडीए को काम सौंपा जा रहा था। प्राधिकरण ने असमर्थता जताई तो पीआईयू को सौंपा। समय पर निर्माण एजेंसी तय नहीं हो पाई। सिंहस्थ समिति ने दो द्वार की ही मंजूरी दी। इस वजह से दो द्वार छूट गए।

राशि नहीं मिलने से परेशानी
द्वार के निर्माण में समय पर राशि नहीं मिलने से परेशानी बनी हुई है। ऐसे में समय पर कार्य नहीं हो पा रहा है। यदि राशि का आवंटन समय पर हो जाता तो अब तक कार्य पूर्ण हो जाता।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

सिंहस्थ 2016 में आने वाले करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत में देवास रोड के (मानपुरा के समीप) बाद अब एक और भव्य प्रवेश द्वार आगर रोड पर कोयला फाटक चौराहे पर बनेगा, जो कि पंचक्रोशी मार्ग को लिंक करेगा। यह द्वार भी राजस्थानी शैली में होगा। इसका जिम्मा भी संस्कृति विभाग ने पीआईयू को सौंपा है। शहर में सिंहस्थ के दो स्वागत द्वार हो जाएंगे। एक पहले ही इंदौर-उज्जैन फोरलेन पर बना हुआ है, जबकि दो प्रस्तावित द्वार नहीं बन पाएंगे।

संस्कृति विभाग ने आगर रोड, देवास रोड, मक्सी रोड व बड़नगर रोड पर प्रवेश द्वाराें का प्रस्ताव दिया था जिनमें से दो की मंजूरी हो गई तथा दो की स्वीकृति नहीं हो पाई। देवास रोड पर द्वार का काम चल रहा है। यहां जयपुरी पत्थरों से द्वार को सजाया जा रहा है। द्वार पर करीब तीन करोड़ रूपए खर्च होंगे। द्वार के समीप सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया गया है। ध्यान रहे कि आगर-कोटा मार्ग, देवास-उज्जैन मार्ग, मक्सी-उज्जैन मार्ग व उज्जैन-बड़नगर मार्ग पर द्वार बनाए जाने के प्रस्ताव थे, जिनमें से वर्तमान में देवास मार्ग पर पहला द्वार बनाने का काम शुरू हुआ। अब आगर रोड पर कोयलाफाटक पर दूसरा द्वार बनाया जाएगा।

चीफ सेक्रेटरी ने एक ही द्वार का चयन किया था,अब एक और द्वार आगर रोड पर प्रस्तावित किया है। डॉ.पीके झा, नोडल अधिकारी संस्कृति विभाग

खबरें और भी हैं...