पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल में ट्रेंड पुलिस डॉग सिंहस्थ में देंगे ड्यूटी

भोपाल में ट्रेंड पुलिस डॉग सिंहस्थ में देंगे ड्यूटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ मेले पर आतंकियों की नजर है। ऐसा सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं व साधु-संतों की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद खाका तैयार किया है। आकाश से लेकर जल व थल तक हर मोर्चे पर पुलिस के जवान तैनात होंगे। काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप के जवानों की तैनाती के साथ ही विस्फोटक व मादक पदार्थों की खोज के लिए प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड भी तैनात होगा। लेब्राडोर, जर्मन शेपर्ड और अल्सेसियन नस्ल के 40 डॉग को शासन ने सिकंदराबाद के चंद्रशेखर भोगाडी केनल्स से खरीदा है। एक डॉग की कीमत 25 से 30 हजार रुपए है। इसके अलावा 20 कुत्ते उज्जैन व प्रदेश के अन्य जिलों से आएंगे। भोपाल के डॉग स्कूल में इनकी ट्रेनिंग चल रही है। आरडीएक्स व टीएनटी जैसे बेहद घातक विस्फोटकों को पता लगाने में ये माहिर होते हैं। अप्रैल-मई की प्रचंड गर्मी में लू आदि से बचाने के लिए इनके खानपान व रहने की विशेष व्यवस्था रहेगी। डॉक्टरों का एक पैनल लगातार इनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगा।

लेब्राडोर
शांत स्वभाव व समझदारी ही लेब्रा की खूबी है। इसके सूंघने की शक्ति सभी नस्ल के कुत्तों में सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि फौज में लेब्रा नस्ल के कुत्ते पाले जाते हैं।

अलसेसियन
यह नस्ल भी कामगारी कुत्तों की नस्ल है। उनकी आज्ञाकारीपन की वजह से ही सबसे ज्यादा पाले जानी वाली कुत्तों की नस्ल बन गई है।

जर्मन शेफर्ड
यह नस्ल एक कामगारी कुत्तों की नस्ल है। आज उनकी चतुराई, समझ और कई अन्य कारणों से उन्हें पुलिस और सेना में काम में लिया जाता है।

तीन तरह से होंगे ट्रेंड
नार्को- अफीम, चरस, गांजा, कोकीन, स्मैक, ब्राउन शुगर, मारफीन आदि का पता लगाने के लिए इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती है।

स्नाइपर- आरडीएक्स व अन्य घातक विस्फोटकों को सूघंने की क्षमता। इस तरह के ट्रेनिंग प्राप्त कुत्ते जमीन में गाड़ कर रखे या फिर सूटकेस आदि में रखकर ले जाए जा रहे विस्फोटकों का फौरन पता लगा लेंगे।

ट्रैकर- ट्रैकर ट्रेनिंग प्राप्त कुत्तों को संदिग्ध व्यक्ति की कोर्ई भी वस्तु या कपड़े आदि को सूंघा कर उन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...