पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नानाखेड़ा चौराहे पर होगा समुद्र मंथन का नजारा

नानाखेड़ा चौराहे पर होगा समुद्र मंथन का नजारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. भासं. उज्जैन. नानाखेड़ा बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचते ही यात्रियों को समुद्र मंथन की झांकी बता देगी कि उज्जैन आ गया। चौराहे पर करीब 40 लाख रु. की लागत से समुद्र मंथन की स्थायी झांकी बनाई जा रही है। ऊंचे पहाड़ के आगे चार देवता और चार दानव मिल कर पर्वत पर नाग को लपेट कर समुद्र मंथन करते दिखाई देंगे। कांक्रीट वर्क के साथ यहां लाइटिंग, फव्वारे और अन्य सज्जा भी की जा रही है। यह काम 25 फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। झांकी तैयार हो जाने पर यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को लुभाएगी।

खबरें और भी हैं...