पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दशरथपुरी महाराज के सान्निध्य में लगेगा लोधी समाज का कैंप

दशरथपुरी महाराज के सान्निध्य में लगेगा लोधी समाज का कैंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सिंहस्थ के दौरान जूना अखाड़ा के संत दशरथपुरी जी महाराज के सान्निध्य में अखिल भारतीय लोधी समाज का भी कैंप लगेगा। सिंहस्थ में सेवा के लिए समाज के देशभर के लोग जुटेंगे। यज्ञ, हवन और प्रवचन के साथ प्रतिदिन एक हजार लोगों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। दशरथपुरी जी महाराज का कहना है कि सिंहस्थ विश्व पर्व है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस देश में यह पर्व आता है, जो विश्व का सबसे बड़ा मेला है। सिंहस्थ में विश्व कल्याण के लिए प्रतिदिन पंचगव्य का हवन किया जाएगा। महिदपुर 0 किमी सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके महेंद्र सिंह लोधी समाज के कैंप में सिंहस्थ के दौरान सेवा कार्य करेंगे। नवयुवक मंडल अध्यक्ष अभय नरवरिया ने बताया मंगलनाथ क्षेत्र स्थित चककमेड़ में प्लॉट आवंटित हुआ है लेकिन ये स्थान काफी दूर हैं। इसलिए मेला कार्यालय में पास के प्लॉट के लिए आवेदन किया है। सिंहस्थ में समाज द्वारा प्रतिदिन 1 हजार लोगों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सिंहस्थ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती सहित कई वीआईपी आएंगे।

खबरें और भी हैं...