बारिश के साथ आेलावृष्टि
भास्कर संवाददाता| उज्जैन/शाजापुर
उज्जैन,शाजापुर और आगर सहित पूरे मालवांचल को शुक्रवार को मावठे की बारिश ने भिगो दिया। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मावठे की बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।
उज्जैन में दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम 7 बजे हुई बारिश के साथ चने ज्वार के आकार के ओले भी गिरे। तेज हवा चलने से पुलिस कंट्रोल रूम आैर अभिलाषा कॉलोनी में पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। देर रात तक रुक-रुककर बारिश का क्रम चलता रहा। शेष|पेज 9
शाजापुरमें बिजली गिरने से आदर्श कॉलोनी निवासी चंदरसिंह परमार के मकान की छत पर बना टॉवर क्षतिग्रस्त हो गया। करेड़ी क्षेत्र में नींबू के आकार के ओले गिरे।
अंचलभी भीगा : अंचलभी मावठे की बारिश से भीग गया। शेष|पेज 9
उज्जैनजिले के नागदा, खाचरौद, तराना, महिदपुर, बड़नगर, घट्टिया सहित आसपास के गांवों में बूंदाबादी आैर रिमझिम बारिश हुई। इसके अलावा ताजपुर, पानबिहार, पंथपिपलई, गंगेड़ी, जगोटी आैर नरवर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शाजापुर आगर जिले के दुपाड़ा, बेरछा, करेड़ी सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले गिरे।
बड़ौदमें नींबू के आकार के ओले गिरे: फसलें तबाह
आगरके बड़ौद में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नींबू के आकार के अोले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं आैर चने की फसलें तबाह हो गई। कई पेड़ भी धराशायी हो गए। ओलावृष्टि से कई कच्चे मकानों के कवेलू टूट गए आैर कुछ पक्षियों की भी मौत हो गई। वहीं नलखेड़ा में शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे में दो इंच बारिश दर्ज की गई। साथ ही ओले भी गिरे।
फसलोंको होगा फायदा
कृषिवैज्ञानिक उज्जैन डॉ. डीएस तोमर ने बताया मावठे की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। बारिश से नमी आैर पानी की पूर्ति होगी, जिससे वे तेजी से विकास करेंगी। छोटे आकार के अोले गिरने से नुकसान नहीं है। हालांकि ओलावृष्टि से आलू सहित अन्य कुछ अन्य फसलों में फूल आने से फफूंद लगने की संभावना है। कीटनाशक छिड़काव कर इन फसलों को फफूंद से बचाया जा सकता है।
आगे क्या
शासकीयजीवाजी वेधशाला उज्जैन के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर की ओर से रही ठंडी हवा आैर बादलों की स्थिति बनी हो