पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन में अजा और शाजापुर, आगर में अजा महिला होगी जिपं अध्यक्ष

उज्जैन में अजा और शाजापुर, आगर में अजा महिला होगी जिपं अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भोपाल/उज्जैन. आगामीजनवरी में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 51 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण कर दिया है। इसमें उज्जैन में अध्यक्ष पद अजा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। शाजापुर, आगर में अजा महिला जिला पंचायत अध्यक्ष होगी। देवास जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य और इंदौर सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 50 फीसदी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। आरक्षण प्रक्रिया में 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अजा वर्ग, 14 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अजजा वर्ग, 13 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 16 जिला पंचायतों में अध्यक्षों के पद अनारक्षित रहेंगे।

जिला पंचायत आरक्षण 2009-10 आरक्षण 2014-15

उज्जैनअजा महिला अजा

शाजापुर अजा अजा महिला

आगर --- अजा महिला

इंदौर ओबीसी सामान्य महिला

अलीराजपुर अजजा अनुसूचित जनजाति

झाबुआ अजजा अजजा

धार अजजा अजजा महिला

खरगोन अजजा अजजा महिला

खंडवा अजजा अजजा महिला

देवास ओबीसी सामान्य