उज्जैन। मावठे की बारिश ने निनजी बिजली कंपनी के सारे दावों को झूठला दिया। बारिश होते ही दोपहर 3 बजे से कई क्षेत्रों में बिजली बंद हो गई। कई क्षेत्रों में रात 1 बजे तक अंधेरा छाया रहा। महाश्वेता जोन पर रात 11 बजे से 1 बजे तक गुस्साए नागरिकों ने हंगामा किया और अिधकारियों को घेर कर बैठे रहे।
इधर खेड़ापति जोन और ज्योतिनगर कार्यालय पर भी लोग पहुंचे। बिजली गुल से विवाह आयोजनों परीक्षािर्थयों को खासतौर से परेशान होना पड़ा। मावठे की बारिश का दौर शुक्रवार देर रात तक चलता रहा। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ रात 11 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम आैर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम में ठंडक बढ़ गई। बाजार जल्दी बंद हो गए। तेज हवा से पुलिस कंट्रोल रूम, अभिलाषा कॉलोनी, देवास रोड पर पेड़ धराशायी हो गए। मौसम वैज्ञानिक दीपक गुप्ता ने बताया बीते 24 घंटों में 0.5 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
मावठे की बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर से लेकर रात तक हर तरफ से जोन कार्यालयों पर बिजली बंद की शिकायतें पहुंचती रही। फाल्ट होने, तार टूटने और ट्रिपिंग होने से बिजली बंद हो गई लेकिन कंपनी के कर्मचारी जल्द ही सुधार कार्य करने में नाकाम रहे। अनेक क्षेत्रों में दोपहर 3 से रात एक बजे तक बिजली बंद रही। जोन कार्यालयों पर करीब 200 से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं।
फ्रीगंज सहित शहर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली बंद होने से व्यापारियों को परेशान होना पड़ा। बिजली गुल होने से अधिकांश दुकानें बंद कर दी गई। देवास रोड पर रूकमणि मोटर्स से लेकर एमआईटी कॉलेज तक डीआरपी लाइन में 9 घंटे तक बिजली बंद रही। फ्रीगंज में बिजली आती-जाती रही। सभी 9 जोन कार्यालयों पर शिकायतों का ढेर लग गया। फ्रेंचाइजी एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया मैंटेनेंस टीमों को तत्काल माैके पर रवाना किया गया।
इन क्षेत्रों में अंधेरा : विद्यापतिनगर,अलखनंदानगर, संतराम सिंधी कॉलोनी, महाकाल सिंधी कॉलोनी, महानंदानगर, महाश्वेतानगर, बसंत विहार, महाकाल वाणििज्यक केंद्र, ऋिषनगर एक्सटेंशन, सुभाषनगर, नानाखेड़ा, ग्रीन पार्क, नीलगंगा, तीन बत्ती चौराहा, मक्सीरोड, दशहरा मैदान, रामघाट, कोतवाली रोड, सुदामानगर, नगरकोट, फव्वाराचौक, दौलतगंज, सरदारपुरा, इंदौरगेट, केडीगेट, अवंतिपुरा क्षेत्र की बिजली रात तक चालू नहीं हुई।
रात एक बजे तक हंगामा : व्यास नगर,महाकाल वाणिज्य केंद्र, ऋिषनगर, संतनगर विद्यानगर में देर रात तक बिजली नहीं आने पर जोन अध्यक्ष राजेश जारवाल और पार्षद प्रतिनिधि संतोष व्यास कॉलोनी के लोगों के साथ महानंदा जोन पर पहुंचे। यहां पर अधिकारी और कर्मचारी की घेराबंदी कर दी। इधर खेड़ापति जोन ज्योतिनगर पर भी लोग शिकायत करने पहुंचे।
मंडीमें अनाज भीगा: अनाजतिलहन व्यवसायी संघ अध्यक्ष नीमेष अग्रवाल ने बताया बारिश के कारण सोयाबीन, गेहूं आैर चने की सैकड़ों बोरियां भीग गई, जिससे करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
स्कूलोंका समय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजेंगे
प्रभारीजिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया सोमवार को जिला प्रशासन को स्कूलों का समय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। ठंड का असर रहने तक सभी शासकीय आैर निजी स्कूलों में सुबह 8.30 अथवा 9 बजे के बाद कक्षाएं लगाए जाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। कुछ निजी स्कूलों ने समय बदल दिया है।
गुस्साए लोगों ने की अधिकारियों की घेराबंदी, कई क्षेत्रों में नहीं आई बिजली, सड़कों पर भी अंधेरा ।
महाश्वेता जोन पर देर रात तक शिकायत करने आए नागरिक। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
देर रात तक बरसे बादल, ठंडक बढ़ी।