बाइक-वैन भिड़ंत में एक घायल, उज्जैन रैफर
बाइकऔर मारुति वैन की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम 5.30 बजे उज्जैन रोड स्थित टोल टैक्स के समीप हुई। बाइक से आगर से उज्जैन जा रहा उज्जैन निवासी नरेश पिता हरिसिंह जोशी (50) की बाइक को सामने से रही मारुति वैन के चालक ने टक्कर मार दी। इससे नरेश गंभीर घायल हो गया। नरेश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया।