पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे में सस्पेंड हो गए नेमा

24 घंटे में सस्पेंड हो गए नेमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 घंटे में सस्पेंड हो गए नेमा

भोपाल/उज्जैन। भाजपासांसद चिंतामणि मालवीय और भाजपा विधायक अनिल फिरोजिया की शिकायत पर कृषि विभाग के उप संचालक एके नेमा को निलंबित तो कर दिया गया लेकिन सांसद ने विभाग के उच्चाधिकारियों के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पहले ही हो जानी थी। इस अधिकारी पर गंभीर तरह की अनियमितता के आधा दर्जन आरोप हैं, जो जांच में सही पाए गए हैं। 23 सितंबर को सांसद मालवीय ने जब सीधे शासन को पत्र लिखा तो आनन-फानन में 24 घंटे के भीतर नेमा सस्पेंड कर दिए गए। नेमा के निलंबन के बाद विभाग ने आत्मा समिति उज्जैन में परियोजना संचालक नीलम सिंह चौहान को उनका प्रभार सौंपा है।

^कार्रवाईमें देरी विभाग का आंतरिक मामला है, लेकिन नेमा पर काफी पहले कार्रवाई हो जानी थी। - चिंतामणिमालवीय, सांसद