नवरात्रि महोत्सव शुरू
नवरात्रि महोत्सव शुरू
उज्जैन. श्रीहरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा आयोजित 40वें नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को रामघाट से हरसिद्धि मंदिर प्रांगण तक कलश शोभायात्रा निकालकर हुआ। मंडल प्रवक्ता कमलेश तांबी प्रचार सचिव संतोषराव जाधव ने बताया शोभायात्रा उपरांत श्रीमद्भागवतजी की पोथी का पूजन समाजसेवी नारायण यादव, दिलीपराव गोरकर, पार्षद कुंदन माली के आतिथ्य गोपाल व्यास की अध्यक्षता में हुआ। संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया। आभार अवधेश माथुर ने माना। दोपहर 3 पं. सत्यपाल शर्मा के श्रीमुख से विक्रमादित्य सभागृह, मंदिर प्रांगण में कथा प्रारंभ हुई।
सांस्कृतिककार्यक्रम आज: नवदुर्गोत्सवअंतर्गत शुक्रवार को प्रतिभा संगीत कला संस्था के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
जगोटीमें भी जगह-जगह घट स्थापना : जगोटी. नवरात्रिमहापर्व पर चौक बाजार, कबीर चौराहा, चंद्रवंशी बागरी समाज एवं अंबे माता चौराहे पर ढोल-ढमाकों के साथ माताजी की प्रतिमा स्थापित की गई। श्मशान स्थित श्री आनंदमूर्ति हनुमान आश्रम पर भी रामायण पाठक आरंभ हुआ। चारभुजानाथ मंदिर पर भी दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है।