(तरणताल परिसर में गरबा करतीं युवतियां।)
उज्जैन। नवरात्रि पहले दिन युवतियों ने गरबों से मां की आराधना शुरू की। शाम ढलते ही पंडाल रोशनी से जगमगा उठे और रात में गरबों का रंग जमा। इस बार गरबें आठ दिन यानि 2 अक्टूबर तक ही होंगे। दशहरा मैदान में मुख्य रूप से गरबों की शुरूआत हुई। संस्था के कपिल यार्दे ने बताया रात 9.30 बजे माताजी की आरती कर गरबों का शुभारंभ किया।
अमित शर्मा ने संचालन किया रात 11 बजे तक युवतियों ने पारंपरिक गरबों की प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तरणताल में नवरंग डांडिया की शुरुआत हुई। यहां भी आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी। संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया।
पहले दिन से गरबा स्थलों पर कड़ी सुरक्षा : नवरात्रि गरबों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। दशहरा मैदान सहित शहरभर के प्रमुख गरबा पांडालों में पुलिस के विशेष दस्तों के साथ आरएएफ के जवान तैनात थे तथा हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी।