- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर निकला जुलूस, प्रतिभाएं सम्मानित
अग्रसेन जयंती पर निकला जुलूस, प्रतिभाएं सम्मानित
भासं. उज्जैन। महाराजाअग्रसेन जयंती पर गुरुवार को गोलामंडी स्थित धर्मशाला से अग्रवाल समाज का चलसमारोह निकला। वहीं समापन पर रामघाट स्थित महाकाल मंडपम् में हुए कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। शाम 6 बजे बाद बैंड-बाजों के साथ चलसमारोह शुरू हुआ। पालकी में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा निकाली गई, जिनका मार्ग में समाजजनों ने पूजन किया। चलसमारोह महाकाल मंडपम् पहुंचा। पश्चात अतिथि गोविंद गोयल, अजय गर्ग, भगवानदास एरन ने समाज की प्रीति गोयल, अनाज तिलहन व्यवसायी संघ कृषि मंडी अध्यक्ष नीमेष अग्रवाल, व्यापारी प्रतिनिधि मुकेश हरभजनका, संचालक संतोष हरभजनका, सचिव जितेंद्र अग्रवाल, अनिल गर्ग आदि का सम्मान किया।