पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएससी नर्सिंग सप्लीमेंट्री का रिजल्ट नहीं

बीएससी नर्सिंग सप्लीमेंट्री का रिजल्ट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। दोमाह बाद भी सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित नहीं होने से नाराज आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी गुरुवार दोपहर विवि पहुंचे। यहां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रीतेश शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीआर गांगले को ज्ञापन सौंपा। छात्र निखिल यादव, रवि राजपूत ने बताया मान्यता संबद्धता मामले के कारण हमारा पाठ्यक्रम पहले ही एक वर्ष देरी से चल रहा है। जुलाई 2014 में सप्लीमेंट्री का रिजल्ट भी विवि ने अब तक घोषित नहीं किया है। जिसके कारण पाठ्यक्रम में आैर भी देरी हो रही है। डॉ. गांगले ने बताया जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।