- Hindi News
- संदिग्ध हालत में मिले तो पति ने पत्नी और प्रेमी को पीटा
संदिग्ध हालत में मिले तो पति ने पत्नी और प्रेमी को पीटा
भासं.उज्जैन। मक्सीरोड स्थित ग्राम पंवासा में गुरुवार रात एक महिला उसके प्रेमी के साथ संदिग्ध हालत में मिली तो पति ने दोनों को पीट दिया। चिमनगंज पुलिस ने बताया प्रताप नगर निवासी एक महिला को उसके पति ने माकड़ौन निवासी संजीव के साथ संदिग्ध हालत में देखा तो उसने संजीव और उसकी प|ी के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पति उसकी प|ी को जिला अस्पताल ले गया और घायल युवक को एंबुलेंस 108 से अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।