पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर बिना निरीक्षण किए लौटे भोपाल

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर बिना निरीक्षण किए लौटे भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर बिना निरीक्षण किए लौटे भोपाल

भासं. उज्जैन। हाउसिंगबोर्ड कमिश्नर नितेष व्यास कई महीनों के इंतजार के बाद गुरुवार को आए। उन्हें गोयलाखुर्द और हामूखेड़ी में हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनी लेकिन मुख्यालय से फोन आने पर उन्हें ऑफिस का निरीक्षण किए बिना ही वापस भोपाल लौटना पड़ा। व्यास ने 450 बेड के अस्पताल कार्य आईटीआई भवन का निरीक्षण किया।

होटलपहुंचे हितग्राही - कमिश्नरव्यास के दौरे का पता चलते ही गोयलाखुर्द के हितग्राही उनसे शिप्रा होटल मिलने पहुंचे। हामूखेड़ी के हितग्राहियों से भी चर्चा की। संपति अधिकारी आरएन सोमानी ने बताया कमिश्नर व्यास ने हितग्राहियों को बोर्ड मीटिंग में समस्याओं का जल्द निराकरण होने का आश्वासन दिया है।

ब्लडमशीन का लाइसेंस नहीं मिले तब तक कोई बात नहीं करूंगा

भासं. उज्जैन। 10लाख की लागत की ब्लड एफेरेसिस मशीन दो वर्ष से जिला अस्पताल परिसर में संचालित ब्लड बैंक में धूल खा रही है। सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा ने गुरुवार को डॉ.सीएस भार्गव को फोन लगाकर पूछा मशीन के संचालन के लाइसेंस का क्या हुआ। भार्गव ने जवाब दिया फूड एंड ड्रग कंट्रोलर भोपाल से अभी नहीं मिला है। उन्होंने डॉ.भार्गव से कहा अब मैं तुम से तब तक बात नहीं करूंगा, जब तक लाइसेंस नहीं मिल जाता। लाइसेंस का जिम्मा डॉ.भार्गव को सौंपा है।

कृषिबनेगी लाभ का व्यवसाय

भासं. उज्जैन। कृषिमहोत्सव की शुरुआत गुरुवार को कृषि मंडी से समारोह पूर्वक किसान गोष्ठी से हुई। अतिथि सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों की जागरुकता के लिए जिले में कृषि क्रांति रथ गांव-गांव में सरकारी लाभ की जानकारी देगा। गुरुवार से शुरू महोत्सव 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बहादुर सिंह बोरमुंडला, हाकमसिंह आंजना, राजपालसिंह सिसौदिया ने भी संबोधित किया।

चाकूमारने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। बुधवाररात हामूखेड़ी निवासी मोहन यादव को क्षेत्र के विशाल, प्रकाश उसके दो साथियों ने चाकू से घायल कर दिया था। विशाल को सुबह उसके घर से पकड़ लिया। प्रकाश उसके साथी फरार है।

बहादुरगंजमें महिला झुलसी

उज्जैन। बहादुरगंजमें गुरुवार को एक औरत झुलस गई। कोतवाली टीआई गोपाल परमार ने बताया ममता दोपहर में झुलसी हालत में थाने आई। बताया मकान के बंटवारे पर पति दामोदर सास शारदा ने घासलेट