पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंडलाइन फोन बंद फिर भी बिल

लैंडलाइन फोन बंद फिर भी बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लैंडलाइन फोन बंद फिर भी बिल

भास्कर संवाददाता.उज्जैन। बीएसएनएलकी सेवाओं से उपभोक्ता नाखुश है लोगों के लैंडलाइन फोन बंद है फिर भी बिल आते हंै। 250 से शुरू होने वाले नंबर अधिकांश बंद रहते हैं। ग्राम सोडंग में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। इनकी समस्याओं पर ध्यान दो। यह बात जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दूरसंचार विभाग में हुई बैठक में सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक एसके बिडवई से कही। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र साेड़ग और केसूनी के ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम केसूनी में 26 में से 24 कनेक्शन बंद पड़े हैं। महाप्रबंधक बिडवई ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

सिंहस्थके लिए बीएसएनएल का प्लान-बिडवई नेसांसद को बताया सिंहस्थ तक बीएसएनएल का नेटवर्क पूरे सिंहस्थ परिक्षेत्र में होगा। इसके लिए बीएसएनएल 2 जी नेटवर्क की 12 साइट और 3 जी की 7 साइट पर कार्य कर रहा हैँ जो सिंहस्थ के पहले पूर्ण कर ली जाएगी। सांसद ने बताया बीएसएनएल की सिम को एक्टिवेट होने में समय ज्यादा लगता है। बिडवई ने कहा सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जाता है।

महाप्रबंधक बिड़वई से चर्चा करते सांसद मालवीय।