पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. जैन को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. जैन को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. जैन को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

उज्जैन. मप्रशासन के पूर्व उद्योग, वाणिज्य, खाद्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजेंद्र जैन की 14वीं पुण्यतिथि पर तरणताल, देवासरोड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने की। अतिथि पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार प्रकाश चित्तौड़ा थे। प्रताप मेहता, कैलाश जैन, महेश सोनी, गौरीशंकर वर्मा, पिलकेंद्र अरोरा, गुरुप्रसाद जोशी, गोविंद खंडेलवाल सहित कांग्रेसजन मौजूद थे। संचालन एडवोकेट कैलाश विजयवर्गीय ने किया।