पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम सचिव और जनसंपर्क अधिकारी में तकरार

निगम सचिव और जनसंपर्क अधिकारी में तकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। नगरनिगम में गुरुवार को सचिव और जनसंपर्क अधिकारी में जमकर तकरार हो गई। आयुक्त अविनाश लवानिया सुबह 10.30 बजे लोकसेवा गारंटी की शपथ दिलाने पहुंचे थे लेकिन तब तक दफ्तर में बहुत कम कर्मचारी और अधिकारी आए थे। लवानिया ने उन्हें शपथ दिलाई और कम उपस्थिति देख कर जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी को सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर लाने को कहा और जो उपस्थित नहीं है, उनकी अनुपस्थिति लगाने को कहा। निजामी विभागों से रजिस्टर ले आए। तभी निगम सचिव रमाकांत त्रिवेदी ने उन्हें रजिस्टर ले जाने पर टोका तो दोनों में तीखी तकरार हो गई। उपायुक्त आरपी श्रीवास्तव ने मामला शांत कराया। आयुक्त के निर्देश पर अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई। गौरतलब है कि बुधवार को विधि समिति की बैठक में भी उपायुक्त और कर्मचारी के बीच तकरार हुई थी।