उज्जैन। पानबिहारचौकी पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ी निपानिया का रामसिंह मालवीय सोमवार शाम खेत पर पानी फेर रहा था। इसी दौरान रामसिंह ने भैरवगढ़ निवासी भेरूलाल को मेड़ पर खड़ी उसकी बाइक को ले जाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस भेरूलाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।