60 हजार की शराब जब्त, तस्कर पकड़ाया
उज्जैन। जबरनकॉलोनी में सोनू पासी रोशन पासी अवैध शराब का धंधा करते हैं। दोनों ने घर के सामने एक जीर्णशीर्ण धर्मशाला में खाली पड़ी पानी की टंकी में 36 पेटी देशी शराब छुपाकर रखी थी। पता चलने पर सोमवार रात नीलगंगा टीआई एमएस परमार ने आरक्षक भरत बड़े, दिग्विजयसिंह के साथ दबिश देकर शराब जब्त कर सोनू को पकड़ लिया लेकिन रोशन हाथ नहीं आया। बाद में एएसपी डॉ. असित यादव ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के घरों की तलाशी करवाई। डॉ. यादव ने बताया दोनों आदतन अपराधी हैं। जब्त शराब करीब 60 हजार रुपए की है। याद रहे करीब दो माह पहले अंबर कॉलोनी में अन्नू के घर में गुप्त कमरे से भी लाखों की शराब बरामद हुई थी।
शराब को जब्त कर ले जाते पुलिस जवान।
खाली पानी की टंकी में शराब तलाशता पुिलसकर्मी।