हर विभाग को जॉब चार्ट बनाने के निर्देश
हर विभाग को जॉब चार्ट बनाने के निर्देश
उज्जैन। जिलेका हर शासकीय विभाग सिंहस्थ-2016 के लिए अपना जॉब चार्ट तैयार करेगा। इसमें सिंहस्थ क्षेत्र में विभाग के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को क्या कार्य सौंपा है, उसकी तैनाती किस स्थान पर है आदि जानकारी होगी। यह निर्देश विभागों के जॉब चार्ट तैयार करने के लिये सोमवार आयोजित बैठक में कलेक्टर कवींद्र कियावत ने कार्यालय प्रमुखों को दिए। कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों को समझाया सिंहस्थ में उनकी विभागीय भूमिका और गतिविधियां किस प्रकार हो सकती हैं। विभाग में जिले से ग्राम स्तर तक विभागीय अमला किस प्रकार पदस्थ है, ऐसी सभी जानकारियां जॉब चार्ट में समाहित हों। एक सप्ताह में सभी विभाग जॉब चार्ट तैयार कर मेला कार्यालय में भिजवाएं। विभाग अपने संगठनात्मक ढांचे की भी जानकारी दें। मुख्य सचिव द्वारा सिंहस्थ के संबंध में जारी पत्र का हवाला देते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अपने विभाग के जिले में रिक्त पदों की पूर्ति करवाने की कार्रवाई की जाए। जिपं सीईओ डॉ.एम.पी.पटेल, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला उपस्थित थे।