- Hindi News
- सीजन की सबसे सर्द रात, न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री
सीजन की सबसे सर्द रात, न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री
आम जनजीवन प्रभावित | ठंड के असर से कई स्कूलों में कक्षाओं का समय बदला
भास्कर संवाददाता | उज्जैन। उत्तरीहवा के असर ने पूरे शहर को ठिठुरा दिया है। रविवार-सोमवार को शीत ऋतु के इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कम होकर 9.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने आैर ठंडक बढ़ने से आम जनजीवन पर भी इसका असर पड़ा। इधर ठंड का असर बढ़ने से कई स्कूलों ने कक्षाओं के समय में परिवर्तन कर दिया है। हालांकि शासकीय स्कूल मिशनरी स्कूलों में समय परिवर्तन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया मौसम में एकाएक परिवर्तन हुआ। आगामी दिनों में भी यही स्थिति रही तो समय परिवर्तन को लेकर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।
आगे क्या
वेधशालाके मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया उत्तर दिशा की ओर से बर्फीली हवा आने का क्रम जारी है। आगामी दिनों में तापमान आैर कम होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
बाजार में बढ़ी ड्राइफ्रूट्स की मांग
ठंड में यह रखें ध्यान
सांसआैर दिल के मरीजों को ठंड के मौसम में खास सावधानी रखने की जरूरत है। इन्हें घने कोहरे के अलावा ठंडी हवाओं में जाने से बचना चाहिए। गर्म स्थान से एकाएक ठंडे स्थान पर नहीं जाना चाहिए। इनके अलावा छोटे बच्चों को भी ठंडी हवा से बचाना चाहिए।
तापमान पर एक नजर
दिनअधिकतम न्यूनतम
7दिसंबर 29.0 9.5
6 दिसंबर 28.0 12.0
5 दिसंबर 30.0 11.0
4 दिसंबर 29.5 10.5
3 दिसंबर 30.0 11.0
2 दिसंबर 30.5 13.5
1 दिसंबर 31.5 13.0
(तापमानडिग्री सेल्सियस में)
(स्कूल प्राचार्यों प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार)
कालिदास मांटेसरी नानाखेड़ा माधवनगर: 9दिसंबर से नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8.30 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी। कालिदास मांटेसरी बंबाखाना में भी आधा घंटा समय बढ़ाया गया है।
ज्ञानसागरअकादमी एवं ज्ञानसागर गर्ल्स अकादमी: 8दिसंबर से नर्सरी से सीनियर केजी का समय सुबह 10.20 से दोपहर 1.50 तक, पहली से तीसरी कक्षा का समय सुबह 10.20 से दोपहर 3 बजे तक, चौथी पांचवीं का समय सुबह 9.10 से दोपहर 3 बजे तक आैर 6टी से 12वीं कक्षा का समय सुबह 8 से दोपहर