पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमलावर और लुटेरों को कोर्ट ने जेल भेजा

हमलावर और लुटेरों को कोर्ट ने जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। महाकालपुलिस ने सोमवार को एक हमलावर और दो लुटेरों को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। रविवार को बड़ा गणेश मंदिर की गली निवासी गोपाल ने ग्राम लसुड़िया के दिनेश बैरागी को लेन-देन की बात पर कटार से जान लेवा हमला कर दिया था। वहीं रविवार को ही गरीब नवाज काॅलोनी का छोटू बाइक से जा रहा था। फाजलपुरा के सुरेंद्र कुशवाह और निकास चौराहा के दीपक धोबी ने चाकू की नोक पर छोटू का रास्ता रोका और मोबाइल बाइक छीनकर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने गोपाल, सुरेंद्र और दीपक को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया।