- Hindi News
- आज से बाइक चेंकिंग अभियान गाड़ी के दस्तावेज साथ में रखें
आज से बाइक चेंकिंग अभियान गाड़ी के दस्तावेज साथ में रखें
शहरमें बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को देखते पुलिस मंगलवार से विशेष चेकिंग अभियान शुरू करेगी। चेकिंग के दौरान दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस वाहन जब्त कर चालक पर कार्रवाई करेगी।
एसपी एमएस वर्मा ने बताया वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शहर में अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके चलते शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस चिन्हित स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाकर बाइक के दस्तावेज चैक करेगी। रोकने पर बाइक का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दिखाना जरूरी है। दस्तावेज नहीं होने पर वाहन थाने पर रखकर चालक से पूछताछ की जाएगी। परेशानी से बचने के लिए चालक वाहन के दस्तावेज साथ में रखें। गौरतलब है शहर में एक माह से बाइक चोरी की घटना बढ़ गई है। प्रतिदिन 4-5 बाइक चोरी होने के मामले सामने आने पर आईजी वी.मधुकुमार ने मुहिम के निर्देश दिए हैं।
ऐसेलग सकता है बाइक चोरी पर अंकुश
>पूरे जोन में वाहन चेकिंग मुहिम चलाएं।
> शहर के प्रमुख बाहरी मार्ग पर सख्त चेकिंग हो।
> बायपास कच्चे मार्गों पर पुलिस नजर रखें।
> प्रमुख पेड पार्किंग स्टेंड पर तलाशी हो।
> ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों के दस्तावेजों चैक करें।
ऐसेसुरक्षित रखें बाइक
>बाइक पर सही तरीके से नंबर लिखवाएं।
> बाइक का बीमा जरूर करवाएं।
> इग्निशन हैंडिल लॉक बिगड़े हो।
> व्हील लॉक लगा पार्किंग में रखे।
> संभव हो तो गुप्त बटन लगाएं।
> पार्किंग नहीं हो तो वाहन पर नजर रखें।