पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर के शिक्षकों की विषयवार प्रशिक्षण कार्यशाला आज से शुरू

जिलेभर के शिक्षकों की विषयवार प्रशिक्षण कार्यशाला आज से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेहतरशैक्षणिक स्तर के लिए जिलेभर के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों की विषयवार प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार से शुरू होगी।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया कक्षा 9वीं आैर 10वीं के अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आैर सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें संबंधित विषय के 4 व्याख्याता प्राचार्य शिक्षकों को मार्गदर्शन देंगे। मंगलवार सुबह 10.30 बजे से अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कार्यशाला शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में शुरू होगी। बुधवार को गणित, गुरुवार को विज्ञान आैर शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की कार्यशाला होगी।