पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माधव कालेज को इनोवेशन के लिए 50 लाख

माधव कालेज को इनोवेशन के लिए 50 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। शासकीयमाधव महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए रूसा अंतर्गत स्टेट हायर एजुकेशन प्लान के तहत रिसर्च,इनोवेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट के लिए कॉलेज को 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राचार्य डॉ.एल एन वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट से महाविद्यालय के ग्रंथालय, चित्रकला विभाग, भूगोल विभाग आदि विकास एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति के द्वारा रचनात्मक एवं शोधपरक कार्य किए जा सकेंगे।

परीक्षाफार्म भरने की तारीख घोषित

उज्जैन। विक्रमविश्वविद्यालय द्वारा बीई पंचम और सप्तम सेमेस्टर के नियमित एवं एटीकेट की परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की तारीख घोषित कर दी है। विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुक्ल के परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 से 22 दिसंबर है। विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ 23 से 25 दिसंबर, विलंब शुल्क 750 के साथ 26 से 28 दिसंबर और विलंब शुल्क 2000 के साथ 29 से परीक्षा प्रारंभ होने के पांच दिन पहले तक फार्म जमा हो सकेगा।