पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्फ की जमीन हड़पने का आरोप

वक्फ की जमीन हड़पने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नीमनवासास्थित वक्फ दरगाह पीर रज्जाक शाह इंतेजामिया कमेटी के सदर वसीम फारुखी ने आरोप लगाया है कि दरगाह की जमीन को भू-माफिया द्वारा अपनी जमीन बताते हुए अंतरित कर दिया है। यह जमीन दरगाह इंतजामिया कमेटी की है। वक्फ की जायदाद को कुछ लोग हड़पने की फिराक में हैं और इसके लिए जाली दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत वक्फ बोर्ड भोपाल को की जा चुकी है। बोर्ड में मामला विचाराधीन है। फारुखी ने कलेक्टर और एसपी से भी कार्रवाई का आग्रह किया है।

आजअंगार की चतुर्थी, मंगलनाथ में भातपूजा

उज्जैन. मंगलवारको अंगार की चतुर्थी का योग बन रहा है। मंगलनाथ मंदिर के शासकीय पुजारी पं. दीप्तेश दुबे ने बताया चतुर्थी के संयोग में श्रद्धालु पूजन के लिए उमड़ेंगे। अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भातपूजा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूजन होगा।