- Hindi News
- विधायक ने विस में उठाया गोंसा रोड का मुद्दा
विधायक ने विस में उठाया गोंसा रोड का मुद्दा
उज्जैन। घट्टियाक्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय ने सोड़ंग-गोंसा रोड निर्माण के मामले में विधानसभा में सवाल उठाया है। उन्होंने विधानसभा प्रश्नोत्तर में सिंहस्थ योजनाओं के साथ सड़क निर्माण के बारे में भी जानकारी मांगी है। सिंहस्थ मेला कार्यालय पीडब्ल्यूडी से जानकारी लेकर विधानसभा को जानकारी भेजेगा। मालवीय के अनुसार सिंहस्थ योजना में गोंसा रोड निर्माण की मांग की गई थी लेकिन इसे योजना में शामिल नहीं किया गया है।