पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने लोकसभा में रखी विक्रम को केंद्रीय विवि बनाने की मांग

सांसद ने लोकसभा में रखी विक्रम को केंद्रीय विवि बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। विक्रमविश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग शीतकालीन सत्र में क्षेत्रीय सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने रखी। डॉ. मालवीय ने सदन में विक्रम विवि के इतिहास का भी उल्लेख करते हुए बताया कि उज्जैन प्राचीन काल से ही ज्ञान-विज्ञान आैर शिक्षा का केंद्र रहा है। वर्ष 1956 में स्थापित विक्रम विवि को मप्र में दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय होने का गौरव भी प्राप्त है। करीब 330 एकड़ में फैले विवि में कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं, जिसमें सिंधिया प्राच्य शोध संस्थान प्रमुख है। जहां 3500 दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह है। यह भारत सरकार के पांडुलिपि संस्थान का भी चिन्हित केंद्र है। डॉ. मालवीय ने सदन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से विक्रम विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का अनुरोध किया है।