पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि के एमबीए विभाग में कल आयाम 2014 का आयोजन

विवि के एमबीए विभाग में कल आयाम 2014 का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। विक्रमविवि के पं.जवाहरलाल नेहरु व्यवसाय प्रबंध संस्थान (एमबीए डिपार्टमेंट) में बुधवार को आयाम-2014 का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संबंध में संस्थान के विद्यार्थी अभिषेक गोयल, सन्नी कुशवाह, पीयूष कराड़िया, यश माहेश्वरी, ईश्वर आड़वाणी, संजोली धारवा, श्रुति कीर्ति देराड़ी सहित अन्य विद्यार्थियों ने पत्रकारवार्ता में बताया सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयाम-2014 के अंतर्गत खेल, शिक्षा, गायन अन्य रचनात्मक विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा स्थानीय विद्यार्थियों के बैंड की ओर से भी प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं से संपर्क कर इस आयोजन की राशि जुटाई गई है। आयाम-2014 में टेली शॉपिंग मार्ट इंदौर के चेयरमैन सुधांशु शर्मा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। अतिथि कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा, कुलसचिव डॉ. एससी आर्य, कलेक्टर कवींद्र कियावत, सीए जितेंद्र थानी, कवि दिनेश दिग्गज सहित प्रशासनिक अधिकारी होंगे।