पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए नहीं लाने पर महिला को घर से निकाला

रुपए नहीं लाने पर महिला को घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। आदर्शनगर निवासी रेशमा बी का निकाह 12 मार्च 2011 काे गुदरी चौराहा के सरफराज पिता सरीफ खान से हुआ था। महिला थाना टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया शादी के दो माह बाद से ही पति सरफराज, सास सकील बी, ननद साईन खान और देवर मोहसिन खान दहेज के 50 हजार रुपए के लिए रेशमा बी को परेशान करने लगे थे। रेशमा बी ने मायके से रुपए लाने से मना किया तो उसे घर से निकाल दिया। रेशमा की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तनावके चलते कीटनाशक पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत- गंगानगर के एक अधेड़ ने सोमवार को कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने बताया गंगानगर निवासी बाबूलाल मिस्त्री का काम करता था। सुबह पुत्र सेवाराम ने पिता बाबूलाल को गंभीर हालत में देख अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से पता चलते ही पुलिस ने बाबूलाल के बयान लिए, जिसमें उसने कीटनाशक दवा खाने का कारण निर्माणाधीन मकान की छत नहींं डल पाने के चलते तनाव में होना बताया। घटना के समय घर पर कोई नही था। दोपहर करीब 2 बजे बाबूलाल ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।