पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं रहे डॉक्टर स्टॉफ, आज होगी कार्रवाई

समय पर नहीं रहे डॉक्टर स्टॉफ, आज होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। आगररोड स्थित सख्याराजे प्रसूतिगृह में डॉक्टर स्टॉफ समय पर नहीं रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार ने उपस्थिति रजिस्टर चैक किया तो डॉक्टर स्टॉफ (करीब 8) अस्पताल नहीं पहुंचे थे। उनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचने का समय है लेकिन वे सुबह 9 बजे तक नहीं आते हैं।

स्टॉफनर्सेस सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची: ड्यूटीकी समस्या को लेकर स्टॉफ नर्सेस सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची। उन्होंने वार्ड बदलने सहित अन्य समस्याओं के बारे में सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार को अवगत कराया। सिविल सर्जन ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी लगाना मेरा काम नहीं है। जहां ड्यूटी लगी है, वहां काम करना होगा। आरएमओ डॉ.रवींद्र श्रीवास्तव से बात करो।

रिश्वतकी एक और शिकायत, जांच शुरू : सख्याराजेप्रसूतिगृह में प्रसूता से रिश्वत लिए जाने का एक और मामला सामने आया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। रिश्वत लेने वाले कर्मचारी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने महिला के भर्ती होने के दौरान, डिलेवरी के समय वार्ड में शिफ्ट किए जाने के दौरान किस कर्मचारी की ड्यूटी थी। उनके नाम प्रसूतिगृह प्रशासन से मांगे हैं।