पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस सुरक्षा में बगीचा निर्माण का भूमिपूजन

पुलिस सुरक्षा में बगीचा निर्माण का भूमिपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. सेठीनगररोड पर सोमवार सुबह एक उपासना स्थल के पास नगर निगम द्वारा प्रस्तावित बगीचा निर्माण कार्य का भूमिपूजन पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ। पार्षद रजनी कोटवानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विहिप नेता मुकेश यादव, भाजपा नेता कल्याण शिवहरे क्षेत्र के नागरिकों ने भाग लिया। उपासना स्थल के निकट कार्यक्रम होने से पुलिस का विशेष इंतजाम किया गया था। एडीएम अवधेश शर्मा, एसडीएम रोहन सक्सेना, तहसीलदार सुनील पाटिल, सीएसपी विजय डावर, माधवनगर टीआई आरके सिंह के अलावा नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम कुछ दिन पहले तय हुआ था लेकिन उपासना स्थल के व्यवस्थापकों के विरोध को देखते स्थगित कर दिया था। इधर सोमवार को जिला वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष शेख नियाज मोहम्मद ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बगीचा निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।

कार्यक्रम स्थल पर तैनात बल भूमिपूजन करतीं पार्षद रजनी कोटवानी और कार्यकर्ता।