पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवाजी के गुरु की चरण पादुकाओं के दर्शन किए

शिवाजी के गुरु की चरण पादुकाओं के दर्शन किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। सज्जनगढ़महाराष्ट्र से मध्य भारत में दर्शन यात्रा पर निकली शिवाजी के गुरु समर्थ रामदास महाराज की चरण पादुकाएं सोमवार को उज्जैन आई। क्षीरसागर महाराष्ट्र समाज धर्मशाला में राजश्री जोशी सहित समाजजनों ने चरण पादुकाओं का पूजन किया। 10 दिसंबर तक पादुकाएं शहर में रहेगी।

सोमवार शाम पादुकाओं को दशहरा मैदान, सेठीनगर गजानंद महाराज मंदिर सहित फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण कराया। शाम को क्षीरसागर धर्मशाला में ग्वालियर के उपेंद्र महाराज टीम ने कीर्तन किया। इस दौरान रवींद्र उज्जैनकर, राम रानडे, अश्विन भागवत सहित महाराष्ट्र समाज के लोग मौजूद थे। महाराष्ट्र समाज के सुहास बक्षी, जयंत तेलंग ने बताया स्वामी जी की लकड़ी से बनी असल चरण पादुकाएं महाराष्ट्र समाज धर्मशाला क्षीरसागर में दर्शनार्थ रखी है। पालकी में चांदी की पादुकाओं की प्रतिकृति को भ्रमण कराया जा रहा है।

आजगुरु अखाड़े में दर्शन-मंत्री आएंगे: मंगलवारको चरण पादुकाएं पालकी में गुरु अखाड़ा रामघाट आएंगी। शाम 5 बजे से दर्शन होंगे। मंत्री पारस जैन भी दर्शन हेतु पहुंचेंगे। शाम 5.30 बजे क्षत्रिय मराठा समाज धर्मशाला गुदरी में दर्शनार्थ रखेंगे।

चरण पादुकाओं के दर्शन करते श्रद्धालु।