पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हुआ

शासकीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभी 153 हाईस्कूल आैर हायर सेकंडरी स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया। स्कूलों में सुबह 8.30 से 11.30 बजे की शिफ्ट में कक्षा 11वी एवं 12वी के विद्यार्थियों की प्रथम भाषा विषय की परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे की शिफ्ट में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में जिला स्तर पर तैयार किए गए प्रश्नपत्रों के आधार पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया किसी भी स्कूल से परीक्षा के दौरान शिकायत नहीं मिली है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 दिसंबर तक चलेंगी।

विविमें भी सेमेस्टर परीक्षाएं दोबारा शुरू

इधरनिकाय चुनाव के कारण स्थगित हुई विक्रम विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीआर गांगले ने बताया स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इनमें अधिकांश परीक्षाएं 24 दिसंबर तक समाप्त हो जाएंगी। बीए फर्स्ट सेमेस्टर (प्राइवेट) की परीक्षा 29 दिसंबर को समाप्त होंगी। निकाय चुनाव के कारण 26 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर आगे बढ़ा दिया गया था। डॉ. गांगले के अनुसार बीबीए एवं एमबीए सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जल्द घोषित किया जाएगा।

शासकीय उमावि महाराजवाड़ा क्रमांक-2 में परीक्षा देते 9वीं 10वीं कक्षा के विद्यार्थी।