तप शुरू, 48 घंटे में एक बार भोजन
आचार्य विद्यासागर के शिष्यों का आज मंगल प्रवेश
बड़नगररोड धरमबड़ला के पास स्थित अभ्युदयपुरम में सोमवार से आचार्य मुक्तिसागर महाराज के सान्निध्य में उपध्यान तप शुरू हुआ। इसमें प्रदेशभर के श्वेतांबर जैन समाज के करीब 150 लोग शामिल हुए। 50 दिन तक यह कठिन तप आराधना चलेगी।
आचार्य मुक्तिसागर महाराज ने जानकारी देते हुए बताया आराधना में शामिल महिला-पुरुष एवं बच्चे सभी घर-परिवार आधुनिक जीवन की सुख-सुविधाएं छोड़कर साधु जीवन व्यतीत करेंगे। इसमें सबसे कठिन यह होगा कि आराधक को 48 घंटे में एक बार भाेजन करने को मिलेगा। 26 जनवरी को इसका समापन होगा। सोमवार को तप के शुभारंभ में 100 से अधिक लोग जुटे शेष अन्य दिनों में जुड़ते जाएंगे। अभ्युदयपुरम में पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर निर्माण का भी कार्य तेजी से चल रहा है। सिंहस्थ-2016 से पहले मंदिर बनकर तैयार होगा। आचार्य ने सोमवार को मंदिर निर्माण की जानकारी ली।
गुरुकुलका उद्घाटन
अभ्युदयपुरममें करीब 5 करोड़ की लागत से बने शिक्षा संस्कार गुरुकुल का रविवार को आचार्य मुक्तिसागर के सान्निध्य में हुए समारोह में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, मंत्री पारस जैन, मप्र वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी सहित कई विशिष्टजनों ने जैन विधि अनुसार उद्घाटन किया। गिरीश भाई शाह, राजेंद्र बाठिया, दिनेश जैन डगवाला, जयंतीलाल जैन तेल वाला आदि समाजजन मौजूद थे। संजय जैन खली वाला ने बताया गुरुकुल में सीबीएससी पेटर्न पर 6टी से 12 वीं तक बच्चों को सशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रवेश प्रारंभ हो गए हंै।
मंदिर निर्माण की जानकारी लेते आचार्य मुिक्तसागरजी।
अभ्युदयपुरम में तप आराधना करते जैन संत समाजजन।
आचार्य विद्या सागर महाराज के पांच शिष्य मुनियों का मंगलवार को नगर में मक्सीरोड ब्रिज से सुबह 7.30 बजे मंगल प्रवेश होगा। समाजजन मुनि समय सागर, प्रशस्त सागर, मल्ली सागर, धीर सागर एवं मुनि आनंद सागर की अगवानी करेंगे। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया मुनियों के स्वागत में मार्ग में द्वार लगाए हंै। मुनि महावीर दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर, शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर से फ्रीगंज स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर आएंगे। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अशोक जैन गुनावाले, शिखरचंद्र लुहाडिय़ा, पुष्पा बज, नरेंद्र बड़जात्या, नितिन डोसी ने समाजजनो