खनिज की 20 खदानों की नीलामी
उज्जैन. जिलेकी खनिज खदानों की सोमवार को नीलामी हुई। बोली लगाने के लिए 150 से अधिक लोग शामिल हुए। नीलामी में सभी तहसीलों की 63 खदानें शामिल की गई थी। इनमें से 20 खदानें नीलाम हो सकी। खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के मुताबिक बोली में 20 खदानों की नीलामी प्रक्रिया में मौके पर तीस प्रतिशत धनराशि जमा करवाई गई। इससे मौके पर ही 26 लाख रुपए का राजस्व मिला। नीलामी की इन 20 खदानों से साल भर में 87 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हो सकेगा। बाकी 43 खदानों की नीलामी मंगलवार दोपहर 1 बजे से बृहस्पति भवन में होगी।