गवर्नर विजिट में सेवा गतिविधियां
उज्जैन. लायंसक्लब उज्जैन विंग में गवर्नर विजिट के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. प्रकाश सेठ के आतिथ्य में सेवा गतिविधियां आयोजित की गई। लायंस क्लब उज्जैन विंग की सचिव विजयलक्ष्मी गुप्ता ने बताया अतिथि ने एक महिला को रोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। विशेष अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर आनंदकांत भट्ट, बलवीर साहनी, पुष्पेंद्र जसोरिया, बमशंकर जोशी थे। अध्यक्षता कांता बांठिया ने की। संचालन राजेंद्र बांठिया ने किया। आभार आभा बांठिया ने किया।