पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 27 को होगी यूडीए बोर्ड की बैठक

अब 27 को होगी यूडीए बोर्ड की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। यूडीएबोर्ड बैठक अब 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से यूडीए सभाकक्ष में होगी। सोमवार को कलेक्टर कवींद्र कियावत नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया के इंदौर हाईकोर्ट जाने की वजह से बैठक को आगे बढ़ाया गया। दोनों अधिकारी बोर्ड के सदस्य हैं। संभागायुक्त यूडीए चेयरमैन रवींद्र पस्तौर के पास यूडीए की ओर से नई तारीख के लिए सोमवार को नोटशीट भेजी गई थी। उन्होंने बैठक के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की है। ध्यान रहे 8 माह बाद सोमवार को बोर्ड बैठक रखी थी, जो टल गई। बोर्ड बैठक में करीब 22 प्रस्ताव रखे जाने हैं, जिसमें 7 आवासीय योजनाओं में करीब 75 प्लाॅट मकान की योजनाओं में पंजीयन को स्वीकृति का प्रस्ताव रखा जाएगा।