पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक से यात्री बस टकराई, छह घायल

ट्रक से यात्री बस टकराई, छह घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर से भीलवाड़ा जा रहे जिलेटिन से भरे ट्रक से यात्री बस टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्रियों को मामूली चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एक्सीडेंट में बस के सामने का कांच भी फूट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नागपुर के सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लि. से 15 टन जिलेटिन लेकर ट्रक (आरजे 06 जीए 3334) शुक्रवार को भीलवाड़ा राजस्थान जा रहा था। सुबह 11 बजे उन्हेल रोड पर रामगढ़ फंटा के पास पीछे से आ रही यात्री बस (एमपी 13 पी 0687) टकरा गई। एक्सीडेंट में बस का सामने का कांच फूट गया। तेजी से टकराने से बस में सवार यात्रियों को चोट आई। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही भैरवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनाें पक्षों के आवेदन पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट करने का मुकदमा दर्ज किया है। यात्रियों को अन्य वाहनों से रवाना किया गया।

यह यात्री हुए घायल: दिलीप व मोड़सिंह निवासी कामलीखेड़ा, मेवाबाई निवासी नाहरखेड़ी, पंकज निवासी अखंडनगर इंदौर, पर्वत निवासी नजरपुर घट्टिया और प्रमोद कश्यप निवासी इंदिरानगर उज्जैन।

ट्रक के कागजात चैक किए गए। जिलेटिन के परिवहन से संबंधित सभी पेपर दुरुस्त मिले। ड्राइवर को विस्फोटक परिवहन की ट्रेनिंग भी दी है। जिलेटिन को बंद बॉडी के ट्रक में ले जाया जा रहा था। फिलहाल ट्रक और बस को जब्त कर लिया है। आरके नैन, टीआई, भैरवगढ़ थाना

दुर्घटना में बस का सामने का कांच फूट गया

ट्रक चालक ने अचानक लगाया ब्रेक
बस चालक कमल पिता रतन लोहार निवासी पिपलोदा रतलाम ने बताया कि यात्रियों को लेकर बस उज्जैन से मंदसौर जा रही थी। दुर्घटना के समय 50 से अधिक यात्री सवार थे। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जब तक मैं बस को संभालता तब तक वह ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।

गलत तरीके से कर रहा था ओवरटेक: ट्रक चालक कन्हैयालाल पिता जगदीश जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान निवासी की मानें तो एक्सीडेंट बस चालक की लापरवाही से हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवर टेक करने से ट्रक के पिछले हिस्से से बस भिड़ गई, जो हादसे की वजह बनी।

खबरें और भी हैं...