विद्युत पोल से टकराया डंपर, बिजली गुल
उज्जैन | नागझिरी में शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। एक्सीडेंट होते ही नागझिरी उद्योगपुरी समेत आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई। दो घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। माधवनगर पुलिस ने बताया कि बिजली कंपनी के अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री अभय कुमार जैन के आवेदन पर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।