उज्जैन | नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के छायन निवासी सुरेश पिता काशीराम ने शुक्रवार रात आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत सामान्य है।